![]()
गुमला |पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र स्थित हीरादह धाम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेन्दवाकोना परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के जिला सत्संग प्रमुख अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण सिंह, सहायक शिक्षक विश्वनाथ सिंह, सत्यनारायण सिंह, मनोज सोरेंग तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अशोक सिंह ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा 5 से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
Source link