![]()
लोहरदगा|युवा कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही जिले सहित पूरे देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं युवा नेता रोहित उरांव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ केवल ओडिशा या किसी एक क्षेत्र के आराध्य देव नहीं हैं बल्कि वे समस्त मानव समाज के कल्याण और एकता के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है व लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी सौहार्द, एकजुटता और सकारात्मक सोच की सबसे अधिक आवश्यकता है। भगवान जगन्नाथ से उनकी यही प्रार्थना है कि लोहरदगा जिला विकास के नए आयाम स्थापित करे, यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो तथा हर परिवार खुशहाल और सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि लोहरदगा हमेशा से सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, निश्चय वर्मा, विशाल डुंगडुंग सहित अन्य लोग उपस्थित हो।
Source link