भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधायकों को एकजुट रखने पर जोर



पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर ऑब्जर्वर बनाए गए भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने शनिवार पार्टी के विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की। रांची में उपलब्ध मंत्री और विधायकों के साथ उन्होंने एक स्थानीय होटल में बैठक की। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर ही विधायकों को टिप्स िदए गए। सभी विधायकों को एकजुट रहने को कहा गया। कहा गया कि गठबंधन की जीत दोनों ही राज्यसभा सीट पर होनी चाहिए। विधायकों को कहा गया कि हर हाल में गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल हुए। विधायकों को कहा गया कि राज्यसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए रविवार की शाम सात बजे से विधायक की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक मे सभी विधायकों को शामिल होना है। शनिवार को हुई बैठक में कांग्रेस कोटे के तीन मंत्री राधा कृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुई। डा. इरफान अंसारी के रांची से बाहर रहने की वजह से वे बैठक में शामिल नहीं हो सके। बैठक में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और उपनेता राजेश कच्छप भी शामिल हुए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top