भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान! रांची, बोकोरा… झारखंड के 11 जिलों में...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. जहां राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के लिए गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. आज झारखंड में दिन का तापमान 36-41°C के बीच रह सकता है, जबकि रातें का तापमान अपेक्षाकृत 24-29°C के बीच रह सकता है. आज रांची, खूंटी, गुमला समेत 11 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है.

झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही कई इलाकों में दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.  इसके अलावा उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, पाकुर, साहिबगंज में भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है.

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

आज रांची मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी दी है. IMD के अनुसार कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 kmph की रफ्तार वाली हवाएं चलने का येलो अलर्ट है. विशेष रूप से दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा आदि में आंधी-तूफान की संभावना ज्यादा है.

झारखंड में यहां पड़ेगी गर्मी, इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

झारखंड में आज बारिश की गतिविधियों के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा. डालटनगंज पलामू आज भी राज्य का सबसे गर्म जिला रह सकता है. इसके अलावा गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है. हाल के दिनों में भी डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया था. वहीं,रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की उम्मीद है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में भी मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहेगा.

झारखंड में बीते दिन इन जिलों में हुई थी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और आसपास के इलाकों में अच्छी वर्षा हुई. रांची मौसम विभाग के अनुसार पूर्व के दिनों में कोडरमा जिले में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई थी, जबकि रांची और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top