भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

काजू से किराना तक सब मिलेगा कम दाम में, बोकारो का 40...


Last Updated:

Bokaro Cheapest Market: अगर कम दाम में राशन, किराना, हार्डवेयर या ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करना चाहते हैं, तो बोकारो का सदर बाजार आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. करीब 40 साल पुराने इस बाजार में थोक और खुदरा दोनों तरह की खरीदारी सस्ते दामों में होती है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. बोकारो जिले के चास स्थित सदर बाजार जिले के सबसे पुराने और प्रमुख बाजारों में गिना जाता है. पिछले करीब 40 वर्षों से यहां रोजाना जिलेभर से व्यापारी और ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. यह बाजार खासतौर पर हार्डवेयर, राशन, किराना और ड्राई फ्रूट्स की थोक और खुदरा खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है और दूसरे बाजारों की तुलना में यहां सामान सस्ते दामों पर मिलते हैं.

1980 से लग रही बाजार
सदर बाजार के व्यापारी अनिल गोयल बताते हैं कि यह बाजार वर्ष 1980 से संचालित हो रहा है और समय के साथ इसकी पहचान लगातार बढ़ती गई है. उन्होंने कहा कि इस मार्केट में करीब 100 दुकानें संचालित हैं, जहां कम मार्जिन में ग्राहकों को सस्ते दामों में सामान उपलब्ध कराया जाता है और इस बाजार से अनौपचारिक रूप से 500 लोगों को रोजगार मिल रहा है.

रोजाना लाखों का कारोबार
वहीं बाजार के दूसरे दुकानदार रामविलास ने बताया कि सदर बाजार में रोजाना ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. सप्ताह में छह दिन यहां खरीदारों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि बुधवार को बाजार बंद रहता है. वहीं शादी, भोज और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की खरीदारी के लिए भी यह बाजार लोगों की पहली पसंद माना जाता है और इस मार्केट में रोजाना लाखों का कारोबार होता है.

दूर-दूर से लोग आते हैं खरीदारी करने
ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए सदर बाजार बेस्ट है, क्योंकि जहां दूसरे बाजार में काजू ₹500 प्रति किलो तक बिकता है, वहीं सदर बाजार में यही काजू करीब ₹400 प्रति किलो तक मिल जाता है. यही कारण है कि लोग दूर-दूर से यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं.

बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहक सिकंदर कुमार ने बताया कि कम कीमत और अच्छी गुणवत्ता के कारण सदर बाजार उनका पसंदीदा मार्केट है. यहां बोकारो सेक्टर के अलावा दूसरे प्रखंडों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top