भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कातीकोड़ा में युवती ने साड़ी का फंदा बना की खुदकुशी



भास्कर न्यूज। नोवामुंडी जेटेया थाना क्षेत्र के कातीकोड़ा गांव में गले में फंदे डालकर 19 वर्षीय सोमवारी गोप की खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। जेटेया थाना पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवारी गोप अपनी सहेलियों के साथ झींकपानी के चोया गांव में आयोजित मेला देखने गई थी। पर्व देखने के बाद घर लौटी। उसने दिन के करीब ग्यारह बजे घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उनके सभी पांचों भाई-बहन घर पर नहीं थे। गांव के लोग घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। जेटेया थाना पुलिस यूडी केस दर्ज कर खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का पिता दामू गोप और उसकी पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है। घर में छह सदस्यों वाले परिवार में बड़ी बहन सोमवारी गोप, रजनी, बेलमती, सुशांति, सचिता और छोटा भाई सोनाराम गोप रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही शोक संतप्त परिवार से मिलने समलेश्वरी मंदिर कोर कमेटी अध्यक्ष गनेश चन्द्र गोप, युवा समिति अध्यक्ष चन्द्रमोहन, चन्द्रभानु , विनित आदि कातीकोड़ा गांव पहुंचे थे। गनेश चन्द्र ने बताया कि पांचों भाई बहनों के सिर से बड़ी बहन का साया उठ गया है। बड़ी बहन सोमवारी गोप ही छोटे भाई बहनों का देखभाल तथा भरण-पोषण करती थी। चन्द्रमोहन गोप ने सरकारी स्तर पर परिवार के सहयोग की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top