भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कार्तिक पूर्णिमा पर पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन, 24 को होगा बोईतो बंदाणी...



भास्कर न्यूज | सरायकेला कार्तिक पूर्णिमा और ओडिशा की समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े “बोईतो बंदाणी” उत्सव को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर पांच दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर सभागार में श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, 18 नवंबर को आंवला नवमी से 23 नवंबर तक श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्थानीय पुरोहितों द्वारा श्रीमद्भागवत पाठ का आयोजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व पंडित घासीराम सतपति करेंगे। भागवत पाठ प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। श्रद्धालु इसमें शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 23 नवंबर की शाम को राहूल किला, ओडिशा से आने वाले कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इसके अगले दिन, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक बोईतो बंदाणी उत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान सुबह मंदिर परिसर में ओडिशा से आए कलाकार भगवान श्री जगन्नाथ के भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ ओडिशा की प्राचीन समुद्री यात्रा-परंपरा, सांस्कृतिक विरासत की झलक भी प्रस्तुत करेगा। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष राजा सिंहदेव, सचिव शंकर सतपति, पार्थो सारथी दास, राजेश मिश्रा, राजीव लोचन महापात्र, सुदीप पटनायक, सुमित महापात्र, रुपेश रथ, दीपेश रथ, अंईठु कर, कोल्हू महापात्र, गोलक, रंजीत पति सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top