भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कितने फास्ट फूड आएं-जाएं, कम नहीं होता मैगी का क्रेज, 20 हजार...


Last Updated:

Maggie Stall Business: कम पूंजी में ऐसा फूड स्टॉल खोलना चाहते हैं जिसमें कमाई की अच्छी संभावना हो तो मैगी का स्टॉल लगा सकते हैं. ये काम 20 हजार में शुरू हो सकता है और ग्राहकों को आपके हाथ का स्वाद पसंद आ गया तो कुछ ही समय में महीने के 20 से 25 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बोकोरा. आज के समय में फास्ट फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है, खासकर युवाओं और छात्रों के बीच मैगी काफी पसंद की जाती है. ऐसे में कम पूंजी में फूड बिजनेस शुरू करने की सोच रहे युवाओं के लिए मैगी स्टॉल बिजनेस कम लागत में शुरू होने वाला अच्छा विकल्प बन सकता है. सही लोकेशन, स्वाद और साफ-सफाई का ध्यान रखकर इस बिजनेस से हर महीने अच्छी कमाई की जा सकती है. इसी क्रम में बोकारो सेक्टर-1 स्थित कुल्हड़ एंड आइस के संचालक वासु राज पिछले करीब दो वर्षों से मैगी और फास्ट फूड का कारोबार कर रहे हैं. उनके अनुसार, कोई भी व्यक्ति करीब 20 से 25 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी से मैगी स्टॉल शुरू कर सकता है.

कैसे शुरू होता है 20 हजार में काम
वासु राज के मुताबिक, इस बिजनेस को शुरू करने में 10 हजार रुपये में किराए पर दुकान या फिर ठेला, लगभग 4 हजार रुपये में गैस सिलेंडर और चूल्हा, करीब 1 हजार रुपये में बर्तन व कढ़ाई, लगभग 3 हजार रुपये में शुरुआती रॉ मैटेरियल और करीब 1 हजार रुपये प्लेट व अन्य जरूरी सामान पर खर्च किए जा सकते हैं. इस तरह करीब 20 हजार रुपये की पूंजी में छोटा मैगी स्टॉल शुरू किया जा सकता है.

अलग-अलग वैरायटी बेच सकते हैं
मैगी स्टॉल पर ग्राहकों को अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध कराई जा सकती है. सामान्य तौर पर मसाला मैगी 40 रुपये, चीज मैगी 50 रुपये और वेज मैगी 50 रुपये तक में बेची जा सकती है. इसके अलावा मैगी के साथ दूसरे फास्ट फूड को शामिल कर 80 से 100 रुपये तक के कॉम्बो भी तैयार किए जा सकते हैं. इससे ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग विकल्प मिल सकते हैं.

क्लाउड किचन के तौर पर भी कर सकते हैं काम
मैगी स्टॉल शुरू करने में लोकेशन की अहम भूमिका होती है. वासु के अनुसार, मार्केट, हॉस्टल और कॉलेज कैंपस जैसी जगहों पर इस तरह के फास्ट फूड स्टॉल को बेहतर ग्राहक मिल सकते हैं. इसके अलावा घर से क्लाउड किचन के तौर पर भी इसकी शुरुआत की जा सकती है और ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सकती है.

हो सकती है इतनी आमदनी
वासु राज के अनुसार, अगर एक प्लेट मैगी की औसत बिक्री कीमत करीब 40 रुपये रखी जाए और रोजाना 70 प्लेट की बिक्री होती है, तो करीब 2,800 रुपये की रोजाना बिक्री हो सकती है और खर्च निकालने के बाद रोजाना लगभग 1,000 से 1,300 रुपये तक की बचत संभव है. नियमित रूप से काम करने पर इससे करीब 25 से 35 हजार रुपये तक मासिक मुनाफा कमाया जा सकता है.

सही सर्विस बढ़ाएगी ग्राहक
आखिर में वासु बताते हैं कि मैगी स्टॉल शुरू करने के लिए केवल निवेश ही काफी नहीं है. मैगी बनाने का अच्छा अनुभव, स्वाद, साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण सामग्री पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. ग्राहकों को बेहतर स्वाद और हाइजीन देने से वे दोबारा स्टॉल पर आना पसंद करते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top