भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया लाइब्रेरियन डे, रंगनाथन को किया...




एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में लाइब्रेरियन डे पर स्कूल के पुस्तकालय में विशेष कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों में पुस्तक-पठन की रुचि बढ़ाना उद्देश्य रहा। इसकी शुरुआत प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा और शिक्षकों ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन को पुष्पांजलि देकर की। ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों से नियमित किताबें पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि किताबें ज्ञान का अहम स्रोत हैं। नियमित पठन से ज्ञान बढ़ता है। भाषा मजबूत होती है। सोचने की क्षमता बेहतर होती है। इस मौके पर सम्मान के प्रतीक के रूप में ओपी मिश्रा को एक पुस्तक भेंट की गई। लाइब्रेरियन राजेश कुमार ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों को नियमित पढ़ने के लिए प्रेरित किया। किताबों को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। कार्यक्रम में पुस्तकालय, किताबों और सूचना के स्रोतों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और सदस्यों ने पुस्तक-पठन की शपथ ली। अंत में वरिष्ठ शिक्षक आर. के. द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में किताबों के प्रति अधिक रुचि और नियमित पठन की आदत का संदेश दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top