भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टींटीडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, संरक्षण का दिया गया संदेश




जल जीवन मिशन के तहत राजनगर प्रखंड के टींटीडीह पंचायत अंतर्गत टींटीडीह गांव में बुधवार को जल अर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विभागीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, जलसहिया, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के उपयोग को लेकर शपथ के साथ हुई। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को जल की बर्बादी रोकने तथा जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान रक्षा सूत्र बंधन, जल सिंगार, एवं जल वंदना जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। मौके पर अधिकारियों ने जल के महत्व और इसके विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी। जलापूर्ति योजनाओं के नियमित रख-रखाव एवं सुचारू संचालन में ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों से जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की अपील की गई। पेयजल की बर्बादी नहीं करने को कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। लोगों में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी लक्ष्य है। समुदाय की सक्रिय भागीदारी से ही जलापूर्ति योजनाएं लंबे समय तक प्रभावी रह सकती हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top