भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

केक के बिजनेस से करें कमाई, कोडरमा के बेकर्स ने बता दी...


Last Updated:

कोडरमा के मिल्की बेकर्स के सूरज ने बताया कि केक बनाने की प्रक्रिया भी अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है. पहले जहां केक तैयार करने में अंडों का अधिक उपयोग होता था वहीं अब बाजार में प्रीमिक्स पाउडर उपलब्ध हैं. इस प्रीमिक्स को ठंडे पानी के साथ मिलाकर आसानी से केक का मिश्रण तैयार किया जा सकता है. इससे समय की बचत होती है और स्वाद भी अच्छा बना रहता है. उन्होंने बताया कि तैयार केक को लगभग 5 से 6….

ख़बरें फटाफट

कोडरमा: आज के दौर में स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने वालों के लिए केक बनाने का व्यवसाय एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है. बदलती जीवनशैली और हर छोटे-बड़े अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए लोग केक काटते हैं. ऐसे में केक की बढ़ती डिमांड कमाई का अच्छा जरिया बन सकता है. शादी, जन्मदिन, सालगिरह या कोई अन्य खास अवसर अब हर आयोजन में केक एक जरूरी हिस्सा बन गया है. ऐसे में केक बनाने का व्यवसाय उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम पूंजी में अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं.

इन उपकरणों की होगी जरूरत
कोडरमा में केक निर्माता मिल्की बेकर्स के सूरज कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो केक बनाने का काम कम निवेश में अच्छा मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि सही योजना और मेहनत के साथ इस व्यवसाय को आसानी से आगे बढ़ाया जा सकता है. केक बनाने के लिए कुछ जरूरी मशीनों और उपकरणों की आवश्यकता होती है. इसमें मुख्य रूप से ब्रेड (केक बेस) बनाने वाली मशीन, मिक्सर मशीन, माइक्रो ओवन और डीप फ्रीजर शामिल हैं. ब्रेड बनाने वाली मशीन की कीमत करीब एक लाख रुपये होती है. जबकि मिक्सर मशीन लगभग 50 हजार रुपये में उपलब्ध है. डीप फ्रीजर और ओवन आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार तय कर सकते हैं.

अब बिना अंडे के बन रहे हैं केक, 6 दिनों तक सुरक्षित
उन्होंने बताया कि केक बनाने की प्रक्रिया भी अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है. पहले जहां केक तैयार करने में अंडों का अधिक उपयोग होता था वहीं अब बाजार में प्रीमिक्स पाउडर उपलब्ध हैं. इस प्रीमिक्स को ठंडे पानी के साथ मिलाकर आसानी से केक का मिश्रण तैयार किया जा सकता है. इससे समय की बचत होती है और स्वाद भी अच्छा बना रहता है. उन्होंने बताया कि तैयार केक को लगभग 5 से 6 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. जिससे स्टॉक मैनेजमेंट भी आसान हो जाता है. उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर कोई भी व्यक्ति लगभग 2 लाख रुपये के निवेश से इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकता है. यदि स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार प्रोडक्ट तैयार किए जाएं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, तो प्रतिदिन अच्छी आमदनी हो सकती है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top