![]()
कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र की कोडरमा घाटी में देर रात सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गया। इसके बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई। चालक शंकर कुमार ने ट्रक से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। शंकर कुमार ने बताया कि वह जमशेदपुर से सरिया लेकर बिहार के नवादा जा रहे थे। ट्रक सड़क से नीचे उतरने लगा घाटी के एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के लिए उन्होंने ट्रक दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी बीच ट्रक सड़क से नीचे उतरने लगा तो शंकर कुमार उससे कूद गए। उनके बाहर निकलने के कुछ देर बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद कुछ देर के बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि जब तक आग बुझ पाई, ट्रक का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
Source link