भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में दो युवकों को मारा चाकू, आरोपी फरार:एक गंभीर रूप से...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र के इंदरवा में पैसे के विवाद में मोनू राम ने नितेश यादव और दीपक राम पर चाकू से हमला कर दिया। नितेश गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दीपक को मामूली चोट आई। पुलिस मोनू की तलाश कर रही है। घायल दीपक ने बताया कि मोनू राम खरियोडीह के आशीष से पैसे मांगने पहुंचा था। दीपक के मुताबिक, मोनू शराब के नशे में था। आशीष ने मोनू से पैसे लिए थे और वह उनका दोस्त था। दीपक ने बताया कि मोनू ने उससे और नितेश से आशीष को बुलाने की जिद की। दोनों ने कहा कि उन्हें इस कर्ज के बारे में जानकारी नहीं है। इसके बाद मोनू ने उनसे गाली-गलौज की और विवाद बढ़ गया। दीपक के मुताबिक, विवाद मारपीट तक पहुंचा तो मोनू ने अपने पास रखे चाकू से नितेश और दीपक पर वार किया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। शोर सुनकर नितेश के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वे दोनों घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी ली। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला पैसे के लेन-देन का है। घायलों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोनू राम की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top