भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा घाटी में एक साथ टकराई 5 गाड़ियां:मूसलाधार बारिश से ट्रक पलटा,...




कोडरमा घाटी के खतरनाक माने जाने वाले नौवां माइल क्षेत्र में बुधवार रात मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। रांची-पटना मेन रोड पर बिहार से रेडीमेड कपड़े लादकर आ रहा एक ट्रक रात करीब 8 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदे कपड़ों के कार्टून सड़क पर बिखर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस हादसे में चालक सुनील साव को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही कोडरमा सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार और एसआई धनेश्वर कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। हाईवा पलटा, फिर 3-4 वाहन भिड़े पहले हादसे से उबरने की कोशिश चल ही रही थी कि उसी जगह पर दूसरा बड़ा हादसा हो गया। केटीपीएस से राख (डस्ट) लेकर बिहार जा रहा एक हाईवा भी फिसलन के कारण पलट गया। इससे सड़क पर राख फैल गई। इसके बाद पीछे से आ रहे 3-4 वाहन भी अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। लगातार हुए हादसों के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें खड़ी हो गईं। रातभर चला राहत कार्य, सुबह खुला रास्ता दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से पलटे वाहनों को हटाने और सड़क साफ करने का प्रयास देर रात तक जारी रहा। हालांकि बारिश और फिसलन के कारण काम में बाधाएं आती रहीं। पूरी रात यात्री जाम में फंसे रहे और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह होते-होते धीरे-धीरे जाम हटाया गया। वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। कई वाहन चालकों ने स्थिति को देखते हुए बरही-गया मार्ग से वैकल्पिक रास्ता अपनाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top