भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में ट्रक ने महिला का पैर कुचला:घर के बाहर सफाई कर...




कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में पिपराडीह रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट के पास एक ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय देवकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मदनगुंडी निवासी देवकी देवी अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थीं। तभी रैक पॉइंट की ओर लोडिंग के लिए जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे में ट्रक का पहिया उनके दाहिने पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। सदर अस्पताल से रिम्स रेफर, हालत गंभीर घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रैक पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रक अक्सर लापरवाही से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई ट्रकों के पास फिटनेस, बीमा और प्रदूषण से जुड़े जरूरी कागजात तक नहीं होते, बावजूद इसके वे खुलेआम सड़क पर दौड़ते हैं। इसी वजह से हादसे के शिकार लोगों को बीमा का लाभ भी नहीं मिल पाता है। डीटीओ ने फिर जांच का दिया भरोसा स्थानीय लोगों का आरोप है कि मदनगुंडी से रैक पॉइंट तक प्रस्तावित सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से भी दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, डीटीओ ने कहा कि रैक पॉइंट पर पहले भी वाहनों की जांच कर फाइन वसूला गया है और अब एक बार फिर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top