भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में बुलेट-स्कॉर्पियो की टक्कर, किशोर की मौत:धनतेरस में जिद कर खरीदी...




कोडरमा के झुमरीतिलैया निवासी 14 वर्षीय आयुष कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट बाइक से तिलैया डैम घूमने और पार्टी मनाने जा रहा था। इसी दौरान हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित तिलैया बस्ती के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों सड़क किनारे दूर जा गिरे। आयुष पत्थर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे श्रीराम सिंदुरिया को भी गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे मोहित को मामूली चोट लगी। स्थानीय लोगों ने तीनों को बरही अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में आयुष और श्रीराम को हजारीबाग रेफर किया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद आयुष को रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। श्रीराम का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। धनतेरस में जिद कर खरीदी थी बुलेट आयुष बिनोद कुमार का इकलौता बेटा था। परिजनों के अनुसार, उसने बीते धनतेरस पर जिद कर अपने पिता से बुलेट बाइक खरीदी थी। मंगलवार को वह उसी बाइक से दोस्तों के साथ तिलैया डैम घूमने और पार्टी मनाने निकला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसके जीवन का आखिरी सफर साबित होगा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौती संतान को खोने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे के भविष्य के सपने परिवार ने संजोए थे, उसकी असमय मौत से पूरे घर में मातम पसरा है। 2027 में देनी थी मैट्रिक की परीक्षा आयुष झुमरीतिलैया के एक निजी विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र था। उसे वर्ष 2027 में मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा देनी थी। पढ़ाई के साथ दोस्तों के बीच भी उसकी अच्छी पहचान थी। कम उम्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार और परिचितों को झकझोर दिया है। हादसे में घायल श्रीराम का इलाज जारी है, जबकि मोहित को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top