Last Updated:
बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत संतुलित और पौष्टिक भोजन से होती है, और स्वादिष्ट भोजन की आत्मा उसके मसालों में छिपी होती है. यदि मसाले शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले हों तो न केवल खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. बल्कि स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. लेकिन आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बाजार में मिलावटी मसालों की भरमार है. कम कीमत में उत्पाद उपलब्ध कराने की होड़ में कई व्यापारी गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं. जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.
ऐसे समय में कोडरमा पूर्णिमा टॉकीज के आस पास स्थित मसाला दुकान लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बन गई है. यहां ग्राहकों को देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए शुद्ध, ताजे और उच्च गुणवत्ता वाले मसाले उपलब्ध कराए जाते हैं.
यही कारण है कि कोडरमा ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी लोग विश्वास के साथ यहां मसालों की खरीदारी करने पहुंचते हैं. मसाला विक्रेता तेजस्वी कुमार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर केरल समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में उगाए गए चुनिंदा मसालों का विशेष संग्रह उपलब्ध है.
इनमें पाइप दालचीनी, कबाब चीनी, स्टार फूल, लौंग, बड़ी इलायची, सफेद गोलकी, शाह जीरा, धनिया सहित कई अन्य दुर्लभ और उपयोगी मसाले शामिल हैं. ये सभी मसाले अपने प्राकृतिक स्वाद, सुगंध और औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि केरल के मसाले विशेष रूप से अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं. यही वजह है कि वे ग्राहकों को सर्वोत्तम उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए सीधे विश्वसनीय स्रोतों से मसाले मंगवाते हैं. दुकान में घरेलू उपयोग से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई व्यवसायियों की जरूरतों के अनुरूप मसाले उपलब्ध हैं.
उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि लोगों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध कराना है. वे हर मसाले की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हैं ताकि ग्राहक बिना किसी चिंता के उनका उपयोग कर सकें. ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है.