भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में 5 दिन से लापता किशोर का शव मिला:घर से 1KM...




कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव से रविवार से लापता 12 वर्षीय किशोर शीतल कुमार का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद किया गया। शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं में मिला। मृतक की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र शीतल कुमार के रूप में की गई है। शीतल रविवार शाम को अपने घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो डोमचांच थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन लगातार शीतल की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव से सटी मेघना पहाड़ी स्थित एक कुएं में शव मिला। बगड़ो गांव के कुछ लोग सुबह बगड़ो तालाब की ओर गए थे। कुएं के चबूतरे पर बैठने के दौरान उनकी नजर कुएं के अंदर उपताली हुई लाश पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को इकट्ठा किया और इसकी सूचना शीतल के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त शीतल के रूप में की। शव की पहचान होते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शीतल इस ओर घूमने आया होगा और कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। मृतक शीतल दो भाइयों में बड़ा था और गांव के पास ही एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ाई करता था। शीतल के पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top