भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘भूख हड़ताल तोड़ने का दबाव नहीं, पर कोशिश जारी रहेगी’, प्रदर्शन स्थल...


Last Updated:

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल पर प्रशासन ने दबाव बनाने के आरोपों को खारिज किया है. DC ने कहा कि छात्रों की सेहत की वजह से उन्हें मनाने की कोशिश जारी है. वहीं City SP ने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी को हिरासत में लेने नहीं, बल्कि सुरक्षा जांच के लिए गई थी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

भूख हड़ताल तोड़ने का दबाव नहीं, पर कोशिश जारी रहेगी- रांची DC और SPZoom

रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तस्वीर

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर विरोध जारी है. छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान प्रशासन पर आरोप लगा कि वे छात्रों की भूख हड़ताल खत्म करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है. इसे लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा है.

भूख हड़ताल खत्म कराने की कोशिश जारी: DC
रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि प्रशासन ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से बात की है. उनसे कुछ खाने का अनुरोध किया गया ताकि उनकी सेहत पर बुरा असर न पड़े. DC ने कहा कि प्रशासन आगे भी उन्हें मनाने की कोशिश करता रहेगा.

छात्र नेता ने क्या कहा?
छात्र नेता पीयूष कुमार ने बताया कि DC, SSP और DSP ने प्रदर्शन स्थल का दौरा किया. अधिकारियों ने भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों और CGL के छात्रों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों से हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया. हालांकि पीयूष कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने उन्हें आधिकारिक तौर पर जगह खाली करने के लिए नहीं कहा है. उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों ने कोर कमेटी के सदस्यों के बजाय सीधे छात्रों से बात करने की बात कही है.

City SP पारस राणा का बयान
सिटी SP पारस राणा ने कहा कि पुलिस किसी को हिरासत में लेने नहीं आई थी. उन्होंने बताया कि कुछ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर वीडियो वायरल करने के लिए वहां पहुंचे थे. जब प्रशासन पहुंचा तो इसका फायदा उठाकर गिरफ्तारी की अफवाह फैलाई गई.

सिटी SP ने आगे कहा कि कोर कमेटी के सदस्यों ने खुद असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदर्शन में बाधा डालने की बात कही थी. पुलिस की टीम केवल कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की पुष्टि करने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आई थी. इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से सीधी बातचीत भी की.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top