भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कौन हैं श्रीधरन जो पहाड़ी रास्तों से रोजाना सबरीमाला में पहुंचा रहे...


Last Updated:

श्रीधरन 27 सालों से सबरीमाला के कठिन पहाड़ी रास्ते पर रोजाना अखबार पहुंचा रहे हैं। वह सन्निधानम की 250 से अधिक दुकानों और ऑफिसों में अखबार बांटते हैं। श्रीधरन इस सेवा का श्रेय भगवान अयप्पा को देते हैं।

श्रीधरन की कहानी बनी आस्था, परिश्रम और समर्पण की मिसालZoom

सबरीमाला मंदिर में जुटे श्रद्धालु

सबरीमाला:  सबरीमाला में श्रद्धालुओं के लिए पंपा से सन्निधानम तक की चढ़ाई आस्था की परीक्षा होती है.  अगर आपको बताए कि एक शख्स रोजाना पिछले 27 सालों से ये मुश्किल भरा रास्ता रोजाना तय कर लोगों तक अखबार पहुंचा रहे हैं तो आपको हैरानी होगी. जी हां इस शख्स का नाम है श्रीधरन. इनकी उम्र 68 वर्ष है. श्रीधरन एकमात्र ऐसे शख्स हैं जो सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी समेत कई लोगों को रोजाना अखबार पहुंचाते हैं. कई बार तो श्रीधरन मंदिर के बंद रहने पर भी वहां के रहने वाले महज 15 लोगों को अखबार पहुंचाने के लिए पहाड़ी रास्ते से आने-जाने में नहीं हिचकते हैं. चलिए जानते हैं आज की इस रिपोर्ट में की उन्हें इस पहाड़ी रास्तों से आने जाने की शक्ति कहां से मिलती है और वह अपने इस काम के लिए किसे श्रेय देते हैं.

68 वर्ष की उम्र में भी श्रीधरन समय के पाबंद हैं.  वह सन्निधानम के 250 से ज्यादा दुकानों और ऑफिसों में रोजाना अखबार पहुंचाते हैं. ये वही सन्निधानम है जो जहां श्रद्धालुओं को पहाड़ी रास्ते से पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. तो कुछ लोग इसे आस्था की कड़ी परीक्षा भी कहते हैं. ऐसा बताया जाता है कि इस रास्ते पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के बावजूद श्रीधरन तेजी से चलते हैं. हालांकि, श्रीधरन इस रास्ते से अच्छी तरह परिचित हैं. इस दौरान उन्हें जंगल के उन इलाकों से भी गुजरना पड़ता है, जहां हाथी और बाघ घूमते रहते हैं. फिर भी श्रीधरन रोजाना घर से 9 बजे निकलते हैं और शाम 4 बजे तक पंपा लौट आते हैं.

‘भगवान अयप्पा करते हैं मेरी रक्षा’
श्रीधरन ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैं भगवान अयप्पा का दर्शन पाने के लिए यह काम करता हूं और कुछ हद तक आजीविका कमाने के लिए भी. मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता और न ही किसी को कोई तकलीफ देना चाहता हूं. जब हम भगवान से अपनी रक्षा की प्रार्थना करते हुए यहां आते हैं तो हमें आसपास कुछ भी (जंगली जानवर) दिखाई नहीं देता. अगर कभी उनसे सामना हो भी जाए तो वे (जानवर) जंगल में लौट जाते हैं.’’ श्रीधरन का मानना है कि रोजाना पहाड़ी पर चढ़ने से वह स्वस्थ रहते हैं. उनका कहना है कि वह इस काम से कभी थके नहीं और न ही उन्हें कभी कोई बीमारी हुई. वह यह भी जानते हैं कि कई श्रद्धालुओं के लिए जीवन में यह तीर्थयात्रा एक बार करना भी कितना कठिन होता है.

श्रीधरन ने बताया- एक चमत्कारी किस्सा
श्रीधरन ने सबरीपीठम में एक जंगली हथिनी से सामना होने का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय हथिनी बच्चे को जन्म देने के बाद वहां लेटी हुई थी और अचानक वह चिंघाड़ते हुए उनकी ओर दौड़ी. श्रीधरन ने डर के मारे आंखें बंद कर लीं और प्रार्थना करने लगे. उन्होंने कहा, ‘‘हथिनी अचानक चिंघाड़ते हुए मेरी ओर दौड़ी. मैंने आंखें बंद कर लीं और सोचा, ‘हे भगवान, मैं संकट में हूं।’ मैंने प्रार्थना करते हुए ‘मेरे अयप्पा’ को पुकारा। जब तक मेरी प्रार्थना पूरी हुई, हथिनी कहीं दिखाई नहीं दे रही थी. ऐसे चमत्कार होते हैं.’’

मां की मौत से दुखी श्रीधरन ने रखा 1.5 साल का मौन
वायनाड के रहने वाले श्रीधरन पहले भी अखबार वितरित करने का काम करते थे. जब वह 38 वर्ष के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया. इस घटना ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। मां के निधन से दुखी श्रीधरन कर्नाटक के मूकांबिका मंदिर चले गए, जहां उन्होंने डेढ़ साल तक मौन व्रत रखा. इसी दौरान उनका झुकाव सबरीमाला की ओर हुआ. वह 2000 में इस पर्वतीय तीर्थस्थल पर आए और तभी से उन्होंने पंपा को अपना घर बना लिया. श्रीधरन का अपना कोई परिवार नहीं है और रिश्तेदारों से भी उनका बहुत कम संपर्क है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top