भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बहरागोड़ा के जमसोला बॉर्डर पर 22 लाख का गांजा बरामद:दो लोग गिरफ्तार;...




जमशेदपुर में बहरागोड़ा के जमसोला बॉर्डर पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक जाइलो गाड़ी से 45 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजे की स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों के पास से 20 हजार 60 रुपए नकद भी मिले। ग्रामीण पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। इसी दौरान बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जमसोला बॉर्डर पर पुलिस ने जाइलो गाड़ी रोककर तलाशी ली। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाला ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर खड़गपुर में बेचा जाना था। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top