भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खेत में किसान को सांप ने काटा, सदर में भर्ती



गुमला| चैनपुर थाना क्षेत्र के ऊपर डुमरी गांव निवासी 42 वर्षीय सुधीर मिंज खेत में काम करने के दौरान सांप के काटने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम सुधीर मिंज अपने खेत में खेती-बाड़ी का कार्य करने गए थे। इसी दौरान झाड़ी के पास से निकले हरे रंग के सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही वह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें शुक्रवार सुबह 8 बजे सदर अस्पताल, गुमला लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। समय पर अस्पताल पहुंचने से उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top