Last Updated:
Bokaro News: एसपी के नाम पर खुले एक फर्जी खाते से 2017 से 2025 के बीच 271 ट्रांजेक्शन के जरिए 15.98 करोड़ रुपये निकाले गए.जांच में पता चला कि इस खाते को 14 अलग-अलग जीपीएफ नंबरों से जोड़ा गया था, जिनमें से ज्यादातर दूसरे लोगों के थे. घोटाले को छिपाने के लिए जनवरी 2026 में इस खाते को मास्टर डेटाबेस से हटा दिया गया. साथ ही हजारों कर्मचारियों की जन्मतिथि और जॉइनिंग डेट में भी गड़बड़ी पाई गई है.

झारखंड में बड़ा घोटाला (AI फोटो)
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासन को हिला दिया है. यहां एसपी (पुलिस अधीक्षक) के नाम पर खुले एक बैंक खाते से करीब 15.98 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी की गई है. ये पैसा साल 2017 से 2025 के बीच 271 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए निकाला गया.
महालेखाकार ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश की है. जांच में यह भी सामने आया है कि IFMS (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के डेटा के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई. निकाली गई रकम में से 12.48 करोड़ रुपये यात्रा भत्ता (TA), 2.71 करोड़ रुपये जीएसटी और करीब 63 लाख रुपये वन कार्य के नाम पर निकाले गए. हैरानी की बात यह है कि एसपी के इस खाते को 14 अलग-अलग जीपीएफ नंबर से जोड़ा गया था, जिनमें से 13 नंबर अन्य लोगों के थे.
मास्टर डेटाबेस से हटाया नाम
घोटाले को छिपाने के लिए जनवरी 2026 में इस संदिग्ध खाते को मास्टर डेटाबेस से ही हटा दिया गया, ताकि कोई सबूत न मिले. इसके अलावा, 2175 कर्मचारियों की जन्मतिथि और 5037 मामलों में जॉइनिंग डेट में भी गड़बड़ी पाई गई है. इस मामले में जांच तेज हो गई है. एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में काम करने वाले होमगार्ड जवान सतीश कुमार सिंह से सीआईडी टीम पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, उसके खाते में 1.06 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था.
पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर किए पैसे
पुलिस रिमांड में आरोपी कौशल पांडे ने सतीश कुमार का नाम लिया है. बताया जा रहा है कि सतीश अपने खाते में आए पैसों का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा कौशल को दे देता था. इसके अलावा, उसने अपनी पत्नी और मां के खातों में भी पैसे ट्रांसफर किए. हालांकि, अब तक उसकी पत्नी और मां से पूछताछ नहीं हुई है और कौशल पांडे की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है.
About the Author
मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…और पढ़ें