भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गड्ढे में बाइक गिरने से चालक समेत दो युवक घायल



दुमका| रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप बुधवार की संध्या लगभग चार बजे सड़क दुर्घटना में कांजवे गांव के विकास हेंब्रम तथा सुरेश हेंब्रम घायल हो गए। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजवे पंचायत के कांजवे गांव के विकास हेंब्रम तथा सुरेश हेंब्रम बाइक से जोगिया स्थित पेट्रोल पंप गए थे। वहां पेट्रोल नहीं मिलने के कारण दोनों बाइक से रामगढ़ की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विकास हेंब्रम काफी तीव्र गति से बाइक चला रहा था। प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में घुस गई। इसके कारण विकास हेंब्रम के सिर पर गंभीर चोट लगी है। दोनों ने जमकर शराब का सेवन किया था। लोगों ने दुर्घटना के बाद भी दोनों काफी नशे में थे। सुरेश हेंब्रम की बुआ के नाम पर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top