भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गर्मी की छुट्टियां शुरू… सभी ट्रेनें फुल, वेटिंग 100 से ऊपर




गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही रांची और आसपास के क्षेत्रों से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते ट्रेनों, बसों और हवाई सेवाओं पर भारी दबाव बन गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है, जबकि कुछ ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। झारखंड संपर्क क्रांति, रांची गरीब रथ, राजधानी एक्सप्रेस और हटिया-बेंगलुरू एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में 17 से 21 मई तक लगातार वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। समर स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, हवाई सेवाओं में भी स्थिति सामान्य नहीं है। अगले दस दिनों तक प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों में 65 प्रतिशत से अधिक सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। समर स्पेशल फ्लाइट्स में भी 60 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग दर्ज की गई है। सड़क मार्ग से यात्रा के सीमित विकल्पों के कारण लोग रेल और हवाई यात्रा पर अधिक निर्भर हो रहे हैं। इधर यात्रियों और पैसेंजर एसोसिएशन ने रेलवे से महानगरों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग 12873 झारखंड संपर्क क्रांति : 21 मई तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग 12877 रांची गरीब रथ : मई हीना में प्रत्येक दिन 100 से ज्यादा वेटिंग 18309 संबलपुर-जम्मूतवी : मई में सभी श्रेणियों में वेटिंग, रिग्रेट। 12453 राजधानी एक्सप्रेस वीकली : 17 व 21 मई को सभी श्रेणियों में वेटिंग। 18451 तपस्विनी एक्स. : 18 तक प्रत्येक दिन वेटिंग या आरएसी। 18616 हटिया-हावड़ा : 17 मई तक हर दिन सभी श्रेणियों में वेटिंग। 15661 रांची-कामाख्या वीकली : मई में प्रत्येक दिन लंबी वेटिंग। 13351 धनबाद-एलेप्पी : 17 मई तक सेकेंड एसी में रिग्रेट, स्लीपर में 100 से ज्यादा वेटिंग। 18637 हटिया बेंगलुरु साप्ताहिक : मई में लंबी वेटिंग, सेकेंड एसी में रिग्रेट। प्रभावित रहेंगी ट्रेनें : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रांची रेल मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 13 और 16 मई 2026 को अपने निर्धारित समय से 120 मिनट विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 12 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मूरी के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर संचालित की जाएगी।
एलटीटी सुपर साप्ताहिक स्पेशल : थर्ड एसी में दस जून तक रिग्रेट। रांची नई दिल्ली एक्स साप्ताहिक स्पेशल : 16,23 और 30 मई को सभी श्रेणियों में वेटिंग रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल : 17 मई को सभी श्रेणियों में आरएसी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top