खेतको | बेरमो अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनोज कुमार और एसडीपीओ रवींद्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पलानी बस्ती व नैना टांड़ के ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। नैना टांड़ निवासी राजेश यादव ने अपनी गाय चोरी कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप गांव के ही एक समुदाय के व्यक्ति पर लगाया है। गाय के अवशेष मिलने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने और शांति बनाए रखने की अपील की गई।
Source link