भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

2 लाख में से मात्र 20 बिल्डिंग सुरक्षित:500 में मात्र 3 होटल...




लालपुर कोचिंग हब: किसी भी बिल्डिंग में सुरक्षा के मानक नहीं राजधानी रांची में होटल संचालक, बिल्डिंग मालिक और शैक्षणिक संस्थान फायर सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। बड़े-बड़े भवन बन गए, लेकिन फायर एनओसी नहीं ली गई। दैनिक भास्कर ने मंगलवार को होटल, बिल्डिंग, दुकान, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, सिनेमाघर समेत कई जगहों पर पड़ताल की। सामने आया कि कई संस्थानों में फायर सेफ्टी के न्यूनतम मानक भी नहीं हैं। लालपुर, करमटोली, डंगराटोली, बहुबाजार, कोकर, चुटिया और हरमू में कई शैक्षणिक संस्थान बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 2 लाख बिल्डिंग हैं, लेकिन केवल 20 के पास फायर एनओसी है। 1500 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों में सिर्फ 29 और 500 से अधिक होटलों में केवल 3 ने एनओसी ली है। 36 निजी कंपनियों ने फायर एनओसी ली है। बाकी जगहों पर खतरा बना हुआ है। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पांच साल से नहीं हुई फायर ड्रिल दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि कई बहुमंजिला इमारतों और शैक्षणिक संस्थानों में पिछले 5 साल से फायर ड्रिल तक नहीं कराई गई है। 7 सिनेमा हॉल, 3 के पास ही एनओसी शहर में सिनेमा हॉल की संख्या 7 है। कई जगह एक ही बिल्डिंग के सिनेमा हॉल में 3-3 स्क्रीन हैं। पर 3 सिनेमा हॉल के पास ही फायर एनओसी है। सर्टिफिकेट नहीं, चल रहे कोचिंग कई कोचिंग सेंटर ऐसे मिले जहां विद्यार्थियों की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं मिली। कई बिल्डिंगों का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं मिला, फिर भी वहां कोचिंग चल रहे हैं। कोचिंग में पर्याप्त वेंटिलेशन और पार्किंग की व्यवस्था नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सहित अन्य सुरक्षा मानकों में काफी खामियां पाई गईं। कई कोचिंग की बिल्डिंग में एक ही प्रवेश और निकास द्वार रांची | लखनऊ के कोचिंग में आग लगने से 15 स्टूडेंट्स की मौत के बाद रांची नगर निगम के अफसरों को भी बिल्डिंगों में सुरक्षा की याद आई। नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश के बाद मंगलवार को टाउन प्लानर राम बदन सिंह और संजीव कुमार के नेतृत्व में इंजीनियरों ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों की पड़ताल की। सर्कुलर रोड, लालपुर क्षेत्र में स्थित कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान कई खामियां सामने आईं। कहीं एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर टंगा मिला तो कई कोचिंग संस्थानों में एक ही प्रवेश और निकास द्वार मिला। वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से बड़ा नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सख्ती की तैयारी, मैनुअल बन रहा नोट : इनके पास फायर एनओसी नहीं (बिल्डिंग सबसे असुरक्षित) लालपुर में महिला कॉलेज, महेंद्र प्रसाद कॉलेज समेत कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं। निजी कोचिंग सेंटर और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र बड़ी संख्या में आसपास के हॉस्टल और लॉज में रहते हैं। कई इलाकों में ऐसे हॉस्टल और लॉज संचालित हो रहे हैं। इनमें कई जगहों की स्थिति चिंताजनक है। आग लगने की स्थिति में वहां से सुरक्षित निकलना मुश्किल हो सकता है। आगे क्या… एनओसी नहीं लेने वाले संस्थान होंगे बंद नगर निगम की ओर से कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था की जांच करके एनओसी देने के लिए अग्निशमन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। विभाग की ओर से संबंधित कोचिंग संस्थानों की जांच की जाएगी। मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले संस्थान बंद किए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top