भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिद्दी सी के पांच सीसीएल कर्मियों के यहां सीबीआई का छापा, दस्तावेज...




गिद्दी सी रोड सेल में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति के सुराग मिलने पर सीबीआई रांची की टीम ने शनिवार को गिद्दी, रेलीगढ़ा और सेंट्रल सौंदा में पांच लोगों के आवासों पर छापेमारी की। इस दौरान संबंधित लोगों से घंटों पूछताछ की गई और कई दस्तावेजों की जांच की गई। डीएसपी ज्योति मांझी और नूतन लीली मुर्मू के नेतृत्व में इंस्पेक्टर तापेश पचारी, रविशंकर प्रसाद, महिला अधिकारी सुरभि मिश्रा समेत करीब 40 सदस्यीय टीम पांच वाहनों से अलग-अलग समूहों में सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंची। टीम ने गिद्दी सी कॉलोनी में सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी सोबन चक्रवर्ती, रेलीगढ़ा एमपीआई में कांटा बाबू परशुराम चौधरी, गिद्दी सी/रेलीगढ़ा ऑफिसर कॉलोनी में गिद्दी सी परियोजना के मैनेजर रामाशीष राम और सेल्स ऑफिसर जितेंद्र कुमार तथा सेंट्रल सौंदा में मनहर लंकेश के आवास पर जांच की। जितेंद्र कुमार के घर पर उनके नहीं मिलने पर उनकी प|ी मुन्नी देवी से पूछताछ की गई। अन्य लोगों से भी उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में जानकारी ली गई। गिद्दी सी के पीओ शकील अख्तर से भी पूछताछ की गई। टीम कई दस्तावेज, मोबाइल फोन, आधार व जमीन की डीड ले गई है। सीबीआई ने 26 फरवरी 2025 को भी मारा था छापा सीबीआई अधिकारियों के अनुसार 26 फरवरी 2025 को गिद्दी सी रोड सेल में कथित भ्रष्टाचार को लेकर छापेमारी की गई थी। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर 20 जून को आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जबकि 9 सितंबर को सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले के अनुसंधान के दौरान कुछ लोगों के पास आय से अधिक संपत्ति होने के संकेत मिले थे। उसी के आधार पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top