भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह के पचंबा में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, युवक मरा:दुर्गा पूजा मनाने घर...




दुर्गा पूजा मनाने घर आए 28 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी 26 वर्षीय गोलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गोलू को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। मृतक भरकट्टा थाना क्षेत्र के तुलाडीह का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में सुनील का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा सदमा बनकर आया है। शनिवार शाम रिश्तेदार के घर आया था सुनील जानकारी के अनुसार, सुनील शनिवार देर शाम अपने दोस्त गोलू शर्मा के साथ बाइक से गिरिडीह में एक रिश्तेदार के घर आया था। रविवार सुबह दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सदर अस्पताल से सुनील के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। वहां शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन साल पहले हुई थी शादी, पीछे छूटी छोटी बेटी सुनील की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक छोटी बेटी भी है। वह दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता था और दुर्गा पूजा मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था। त्योहार के दौरान घर लौटे सुनील की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मौत से पत्नी और बेटी के सामने भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। कम उम्र में परिवार के सदस्य को खोने से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद तुलाडीह गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने की सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि इस हादसे में उन्होंने अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है, इसलिए जिम्मेदार वाहन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। सदर अस्पताल में सुनील का शव पहुंचने के बाद परिजन शोक में डूब गए। हादसे में गोलू शर्मा गंभीर रूप से घायल है और उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top