भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग:देर रात सर्कस...




गिरिडीह के बेंगाबाद मेन बाजार स्थित सर्कस मैदान के पास मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार को आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख शोर मचाया और मौके पर जुटने लगे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इस घटना ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मालिक ने बताई पूरी घटना, बुझाने की कोशिश बेकार वाहन मालिक माशूम कुमार ने बताया कि वे 13 जुलाई को तिसरी से अपने घर लौटे थे। अपनी कार को घर के बाहर ही खड़ा किया था। मंगलवार की देर रात अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी कार में आग लगा दी। जब तक उन्हें घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। उन्होंने बताया कि यह घटना उनके लिए बड़ा नुकसान है। घटना की सूचना उन्होंने तुरंत बेंगाबाद थाना पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों को जल्द ही चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य साक्ष्यों को भी जुटाने में लगी है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top