भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में चलती बाइक पर पेड़ गिरा, युवक की मौत:आंधी-बारिश के बीच...




गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब भरकट्टा बाजार से घर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। मृतक की पहचान आशीष कुमार मंडल (21)के रूप में की गई। सचिन कुमार वर्मा (21) और सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त इलाके में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हो रही थी। हवा के अत्यधिक दबाव के कारण सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। वहीं से बाइक सवार गुजर रहे थे और वो पेड़ के नीचे दब गए। बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे सीधे पेड़ की चपेट में आ गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। इसके बाद उसके नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिरनी सीओ संदीप मद्धेशिया, बीडीओ फणीश्वर रजवार और प्रमुख रामु बैठा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और गिरे हुए पेड़ को हटवाकर सड़क पर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पेड़ गिरने से एक कि मौत दो घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और मुआवजा के लिए आगे की करवाई की जा रही है। -संदीप मद्धेशिया, सीओ, बिरनी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top