भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में ट्रेलर में पीछे से घुसी वैगनआर:6 किमी तक घसीटता रहा...




गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। निमाटांड़ गांव के पास एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। इसके बाद भी ट्रेलर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह कार को करीब छह किलोमीटर तक घसीटते हुए बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव के पास ले आया। यहां पहुंचने के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में कार चालक महेश यादव (45) की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निमाटांड़ के पास उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। कार ट्रेलर में फंसी हुई थी। उसमें सवार तीनों लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। हादसे की तस्वीरें देखें… हथौड़े से दरवाजा तोड़ कर निकाले गए घायल हादसे की सूचना मिलने पर बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज और सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहां पहुंचने पर देखा कि वैगनआर कार ट्रेलर में बुरी तरह फंसी हुई थी। कार के अंदर लोग फंसे थे। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। कार का दरवाजा बंद होने के कारण लोगों को बाहर निकालने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में हथौड़े की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक कार चालक महेश यादव की मौत हो चुकी थी। दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को निकालने में मदद की। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार की हालत देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता था। जेसीबी की मदद से ट्रेलर से अलग की गई कार हादसे के बाद वैगनआर कार ट्रेलर में इस कदर फंस गई थी कि उसे अलग करना आसान नहीं था। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार को ट्रेलर से अलग किया गया। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू की। ट्रेलर चालक के मौके से फरार होने के बाद उसकी तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी गई। बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि हादसे में मृतक और दोनों घायलों की पहचान कर ली गई है। वैगनआर ट्रेलर में फंस गई थी। इसके बाद ट्रेलर चालक कार को करीब छह किलोमीटर तक घसीटते हुए मंझिलाडीह गांव तक ले आया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस फरार ट्रेलर चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top