भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में बंद घर में चोरी, परिवार गया था तारापीठ:लकड़ी का दरवाजा...




गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित तिलकधारी प्रसाद रोड पर एक बंद घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने घर का ताला और पीछे का लकड़ी का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। वे करीब 10 से 12 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी अमित कुमार सिन्हा, जो स्वर्गीय रंधीर कुमार सिन्हा के पुत्र हैं, अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के तारापीठ में पूजा-अर्चना के लिए गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे का लकड़ी का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और सभी कमरों की तलाशी ली। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, लगभग 60 से 70 हजार रुपए नगद और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। गुल्लक तोड़कर उसमें रखे पैसे भी निकाल लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने घर में रखी मिठाई और खाने-पीने की चीजें भी खाईं। उन्होंने बच्चों की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे पैसे भी निकाल लिए। परिवार के घर लौटने पर उन्हें पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच-पड़ताल जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top