भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर...




गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय सब्जी विक्रेता मोहम्मद असगर अंसारी की मौत हो गई। घटना पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के पास हुई, जहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि असगर अंसारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वे बरवाडीह के रहने वाले थे। रोज की तरह सुबह साइकिल से सब्जी बेचने के लिए निकले थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित, परिवार में मातम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने हीरोडीह थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल असगर अंसारी को तत्काल जमुआ अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असगर अंसारी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वे मेहनती व्यक्ति थे। साइकिल पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-कोडरमा मेन रोड जाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और फरार वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हो सका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top