भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में सड़क हादसे में पति की मौत:पत्नी गंभीर रूप से घायल,...




गिरिडीह के पंचंबा थाना क्षेत्र के पथला नावाडीह के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में डांडीडीह निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान की मौत हो गई, जबकि उनकी 30 वर्षीय पत्नी बेजेंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान अपनी पत्नी बेजेंती देवी के साथ जमुआ स्थित एक डॉक्टर से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पथला नावाडीह के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों दंपती सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। डॉक्टर नेहा ने दंपती को पहुंचाया अस्पताल इसी बीच कैंप ड्यूटी समाप्त कर एंबुलेंस से लौट रहीं डॉक्टर नेहा कुमारी की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस रुकवाकर पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया। एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी बेजेंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सुनील की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने डॉक्टर नेहा कुमारी तथा एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित मानवीय कार्रवाई की सराहना की, जिनकी वजह से घायल महिला को समय पर उपचार मिल सका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top