भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुजरात रोड ट्रांसपोर्ट ने 24 घंटे में तोड़े बुकिंग रिकॉर्ड, खजाने में...


होमताजा खबरदेश

गुजरात रोड ट्रांसपोर्ट ने 24 घंटे में तोड़े बुकिंग रिकॉर्ड, खजाना लबालब

Last Updated:

त्‍योहारी सीजन के दौरान प्राइवेट के साथ ही सरकारी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने भी खूब कमाई की. गुजरात स्‍टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन उनमें से एक है. GSRTC ने ऑनलाइन बुकिंग से कमाई के मामले में रिकॉर्ड ही बना दिया है.

गुजरात रोड ट्रांसपोर्ट ने 24 घंटे में तोड़े बुकिंग रिकॉर्ड, खजाना लबालबZoom

गुजरात स्‍टेट ट्रांसपोर्ट ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग से खूब पैसे कूटे हैं.

गांधीनगर. गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने त्योहारों के दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है. GSRTC ने 11 और 12 नवंबर को लगातार दो दिनों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग से 7.19 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया. इस दौरान 12 नवंबर को पहली बार ऑनलाइन माध्यम से एक दिन में 1.5 लाख से अधिक सीटों की बुकिंग दर्ज की गई. निगम की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.

आंकड़ों के मुताबिक, भाई बीज के अवसर पर 11 नवंबर को जीएसआरटीसी की बसों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 1,46,875 सीटें बुक की गईं. इससे निगम को 3.55 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. इसके अगले दिन यानी 12 नवंबर को बुकिंग का आंकड़ा बढ़कर 1,50,010 सीटों पर पहुंच गया. इस दिन टिकट बिक्री से 3.64 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह एक दिन के भीतर ऑनलाइन बुकिंग में 3,135 सीटों की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि राजस्व में 9.38 लाख रुपये से अधिक का इजाफा हुआ. लगातार दो दिनों तक दर्ज हुई यह बुकिंग त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को दर्शाती है.

GSRTC के मोबाइल एप के जरिए टिकट बुकिंग में भी नया रिकॉर्ड बना. 11 नवंबर को एप के माध्यम से 99,402 सीटें बुक की गई थीं, जिनसे 2.26 करोड़ रुपये का राजस्व मिला. वहीं, 12 नवंबर को यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया. इस दिन मोबाइल एप के जरिए 1,00,283 सीटों की बुकिंग हुई और निगम को 2.30 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. निगम के अनुसार, लगातार दो दिनों में रिकॉर्ड बुकिंग से यह भी स्पष्ट होता है कि यात्री सरकारी बसों के टिकट खरीदने के लिए डिजिटल माध्यमों को तेजी से अपना रहे हैं. ऑनलाइन टिकटिंग और मोबाइल एप की सुविधा ने यात्रियों के लिए टिकट बुक करना पहले की तुलना में अधिक आसान बनाया है.

जीएसआरटीसी ने दावा किया कि गुजरात लगातार सातवें वर्ष देश का नंबर एक राज्य परिवहन उपक्रम (एसटीयू) बना हुआ है. देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों के बीच टिकट बुकिंग और राजस्व के मामले में उसने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. निगम ने कहा कि यात्रियों को सुविधाजनक, पारदर्शी और उपयोगकर्ता के अनुकूल सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है. रिकॉर्ड बुकिंग के लिए उसने यात्रियों का आभार जताते हुए डिजिटल सेवाओं को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top