भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में कार से 9 लाख रुपए का गांजा बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार,...




गुमला के टोटो थाना क्षेत्र में खरका नदी के पास पुलिस ने कार से 18 किलो गांजा जब्त किया। गांजे की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पृथ्वी राणा को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक, एसपी को मिली सूचना के बाद बीती रात करीब 7:45 बजे छापेमारी की गई। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में थानेदार दिनेश कुमार की टीम वाहन जांच कर रही थी। टीम ने सफेद कार की तलाशी ली। डिक्की में सफेद प्लास्टिक के बोरे के अंदर भूरा टेप लगा गांजा मिला। इसमें एक-एक किलो के 18 पैकेट थे। पुलिस ने गुमला थाने में केस नंबर 444/26 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पृथ्वी राणा उत्तर प्रदेश के सपनावत गांव, कपूर पुर हापुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पृथ्वी ने बताया कि उसका एक साथी अपने घर चला गया है। साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। इसे पलामू के डाल्टनगंज होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top