भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

13 दिसंबर को होगा पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो का चुनाव



सिटी रिपोर्टर | बोकारो झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो शाखा के कार्यकारिणी और डेलिगेट प्रतिनिधियों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 13 दिसंबर को मतदान के साथ मतगणना भी कराई जाएगी। एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय रांची की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया जिला, वाहिनी एवं इकाई मुख्यालय में चुनाव नियमावली-2022 के प्रावधानों के तहत गुप्त मतदान प्रणाली से संपन्न होगी। जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को रांची में आयोजित केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं, 11 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन वापस लेने की समय निर्धारित है। इसके बाद 13 दिसंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं प्रभार का आदान-प्रदान 14 दिसंबर को कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष व कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए धनबाद के सभापति को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, धनबाद शाखा के उपसभापति, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य एवं अंकेक्षक को सहायक चुनाव पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top