भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में किराए के मकान में दंपती का शव मिला:मौत के कारणों...




गुमला सदर थाना क्षेत्र के दुन्दुरिया में एक किराए के मकान से दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक दंपती की पहचान उनके भांजा जितेंद्र इंदवार, जोड़ा डार निवासी ने की है। जितेंद्र इंदवार ने बताया कि मृतक उनके मामा 62 वर्षीय विरसु तिर्की और मामी 58 वर्षीय विरसी तिर्की थे। वे भट्टी नवाडीह के निवासी थे और दुन्दुरिया में नवीन सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। उनके बच्चे दूसरे राज्य में रहते हैं। पड़ोसियों के अनुसार, सोमवार रात दंपती खाना खाने के बाद दरवाजा बंद करके सो गए थे। मंगलवार शाम 8 बजे तक जब वे बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दोनों अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दंपती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top