भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला रॉक गार्डन का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर...




​भास्कर न्यूज|गुमला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति गुमला तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की जनभावनाओं को देखते हुए गुमला विधायक सह जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने जिला प्रशासन को मौखिक एवं लिखित पत्र प्रेषित कर एक अहम प्रस्ताव दिया है। विधायक ने मांग की है कि लोहरदगा रोड स्थित वार्ड नंबर 2, दुरदुरिया स्थित वर्तमान ”रॉक गार्डन” का नामकरण बदलकर झारखंड के जनक ”वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन” के नाम पर किया जाए। इसके साथ ही पार्क के मुख्य द्वार के भीतर उनकी एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाए। ​विधायक ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और मूलवासियों की पहचान हैं। उनके अदम्य साहस, वीरता और कुशल नेतृत्व के कारण ही झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही थी, जिसे गुरुजी ने और अधिक धारदार और सशक्त बनाया। यदि दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं होते, तो शायद आज हमें हमारा अलग झारखंड राज्य नहीं मिल पाता। ​विधायक ने आगे कहा कि आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों के झारखंड को उनके सुपुत्र एवं राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री राज्य को खुशहाली और तरक्की के नए मुकाम पर ले जाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। झामुमो जिला समिति ने निर्णय लिया है कि 4 अगस्त को वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top