भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Vrishchik rashifal 27 july 2026 scorpio horoscope in hindi wisdom...


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 27 july 2026: वृश्चिक राशि के लिए 27 जुलाई 2026 का दिन विवेक, संयमित वाणी और सफलता लाएगा. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज प्रभावशाली बात अटके काम सुलझाएगी. आर्थिक लाभ के अवसर हैं, पर सावधानी बरतें. पारिवारिक

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 27 जुलाई 2026 का दिन विशेष रूप से विवेक, संयमित वाणी और सफलता का संदेश लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज आपकी प्रभावशाली बात वर्षों से अटके और बिगड़े हुए कार्यों को भी पल भर में सुलझा सकती है. हालांकि इसके लिए जातकों को सनातन परंपरा के सिद्धांत सत्यं ब्रूयात्, प्रियं ब्रूयात् (सत्य बोलें, लेकिन उसमें मधुरता अनिवार्य हो) का पालन करना होगा. जानें आज का राशिफल और उपाय.

कार्यक्षेत्र और करियर: अनुभव की होगी परीक्षा
करियर और व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके पुराने अनुभवों का परीक्षण कर सकता है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे का कहना है कि किसी भी नए प्रोजेक्ट या व्यापारिक निर्णय में जल्दबाजी दिखाने से नुकसान हो सकता है. किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले सूझबूझ, धैर्य और समझदारी का परिचय दें. सही समय पर लिया गया एक विचारशील फैसला आपको कार्यस्थल और समाज में बड़ा मान-सम्मान दिलाएगा.

आर्थिक स्थिति: आय के नए मार्ग, पर बरतें सावधानी
आर्थिक लिहाज से देखें तो आज आपके लिए धन प्राप्ति के नए और सुनहरे अवसर बनते दिख रहे हैं. हालांकि, लोभ या जल्दबाजी में आकर किसी भी वित्तीय सौदे को बिना जांच-पड़ताल के स्वीकार न करें. पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें.

पारिवारिक जीवन: बुजुर्गों का मिलेगा मार्गदर्शन
पारिवारिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी. घर के किसी वरिष्ठ या बड़े सदस्य की सलाह आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी और शुभ फल दिलाएगी. परिजनों के साथ बिताया गया समय मन को प्रसन्न रखेगा.

शुभ अंक, शुभ रंग और आज का अचूक उपाय
आज भाग्यांक यानी लकी नंबर 8 रहेगा. वहीं शुभ वर्ण यानी लकी कलर जामुनी है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज के दिन को अधिक मंगलकारी और फलदायी बनाने के लिए प्रातः स्नान के बाद भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें. इसके साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 21 बार स्पष्ट उच्चारण के साथ जप करें.  यह उपाय आपकी बुद्धि, आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top