Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 July 2026: आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि दिन सोमवार को जया-विजया पार्वती व्रत का शुभारंग हो गया है. सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने और जीवन के कष्ट दूर होने की मान्यता है. पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी तिथि, मूल नक्षत्र, तैतिल करण और चंद्रमा धनु राशि में तो सूर्य कर्क राशि में रहने वाले हैं. आज से जया-विजया पार्वती व्रत प्रारंभ हो रहा है, जो सुहाग, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत 27 जुलाई से शुरू होकर 1 अगस्त तक मनाया जाएगा. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ रहेगा. इन पांच दिनों में भोजन में नमक का बिल्कुल सेवन नहीं किया जाता है, केवल फल, दूध, या बिना नमक की चीजें खाई जाती हैं. इस दिन सुबह 5:59 बजे सूर्योदय और शाम 7:07 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं शाम 5:46 बजे चन्द्रोदय और भोर 4:29 बजे चन्द्रास्त होगा. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार ेक दिन श्रद्धा और विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ चंद्रदेव को भी समर्पित है. भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं, इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से चंद्र ग्रह की शुभता बढ़ती है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, वे सोमवार का व्रत रखकर, शिवलिंग पर जल और गंगाजल अर्पित कर तथा ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान पर भगवान शिव का ध्यान करें. शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद चंदन और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र या ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें. सायंकाल प्रदोष काल में दीप प्रज्वलित कर पुनः भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें तथा आरती के साथ पूजा संपन्न करें. धार्मिक विद्वानों के अनुसार, सोमवार को श्रद्धापूर्वक शिव आराधना, जया-विजया पार्वती व्रत और प्रदोष काल में पूजन करने से वैवाहिक जीवन में सुख, परिवार में शांति, आर्थिक उन्नति तथा भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है. साथ ही, यह दिन आध्यात्मिक उन्नति और मन की एकाग्रता के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है. पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 जुलाई 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 04:14 पी एम तक, फिर चतुर्दशी तिथि
आज का नक्षत्र- मूल – 10:28 ए एम तक, फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 04:14 पी एम तक, गर – 05:18 ए एम, 28 जुलाई तक
आज का योग- वैधृति – 10:55 पी एम तक, विष्कंभ योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- धनु राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:41 ए एम
सूर्यास्त- 07:16 पी एम
चन्द्रोदय- 06:00 पी एम
चन्द्रास्त- 04:06 ए एम, 28 जुलाई
आज के शुभ योग और मुहूर्त 27 जुलाई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:44 पी एम से 03:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:16 पी एम से 07:37 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम से 12:49 ए एम, 28 जुलाई
रवि योग: 10:28 ए एम से 05:41 ए एम, 28 जुलाई
शिववास: नंदी पर – 04:14 पी एम तक, फिर भोजन में
आज के अशुभ मुहूर्त 27 जुलाई 2026
राहुकाल: 07:23 ए एम से 09:04 ए एम
यमगण्ड: 10:46 ए एम से 12:28 पी एम
गुलिक काल: 02:10 पी एम से 03:52 पी एम
विडाल योग: 10:28 ए एम से 05:41 ए एम, 28 जुलाई
दुर्मुहूर्त: 12:55 पी एम से 01:50 पी एम
गण्ड मूल: 05:41 ए एम से 10:28 ए एम
वर्ज्य: 08:41 ए एम से 10:28 ए एम
दिशाशूल: पूर्व