![]()
झारखंड में सिनेमा और मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सूचना भवन से जल्द ही ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’ (जेएफटीआई) की शुरुआत होने जा रही है। इसी सिलसिले में एसआरएफटीआई के कुलपति समीरन दत्ता ने अपनी टीम के साथ सूचना भवन का जायजा लिया और आईपीआरडी अधिकारियों के साथ बैठक की। एसआरएफटीआई के कुलपति ने कहा कि वे संस्थान के ब्लू प्रिंट, क्लासरूम डिजाइन और फैकल्टी ट्रेनिंग में पूरा तकनीकी सहयोग देंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर जल्द क्लासेस शुरू की जाएंगी। बैठक में विभाग के सहायक निदेशक शाहिद आलम, राशिद अख्तर, बीरू कुशवाहा, सुनीता धान, अभय कुमार आदि मौजूद रहे। ये होंगी सुविधाएं
पार्ट-टाइम, फुल-टाइम और इवनिंग क्लासेस की सुविधा मिलेगी।
साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और प्रोडक्शन की ट्रेनिंग मिलेगी।
शुरुआत में फिल्म एप्रिशियेशन और मीडियाकर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स चलेंगे।
Source link