![]()
भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), गिरिडीह के तत्वावधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। शिविर में डालसा गिरिडीह की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार रंजन एवं प्रियांशु शेखर उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर डालसा की सहायता लेने और टोल फ्री नंबर 15100 का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। शिविर में बगोदर प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link