![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में खरीफ फसल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को किसानों के बीच मूंग बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ गणेश रजक के नेतृत्व में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिकेत कुमार व सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) कृति अग्रवाल ने किसानों को बीज सौंपे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के तहत पूर्व में 150 किग्रा धान बीज बांटा जा चुका है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को 52 किसानों को 4-4 किग्रा मूंग बीज दिया गया, ताकि दलहन उत्पादन और मिट्टी की उर्वरता बढ़ सके। बीडीओ गणेश रजक ने किसानों से प्रमाणित बीजों का उपयोग कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की। वहीं बीटीएम अनिकेत कुमार ने दलहनी फसलों से होने वाले लाभ और समय पर बुआई की जानकारी दी। मौके पर एटीएम कृति अग्रवाल, अनिमेष रंजन, शिवम कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Source link