भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुरु नानक देव के संदेशों से रूबरू हुए बोकारो पब्लिक स्कूल के...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो शनिवार को बोकारो पब्लिक स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों ने सेक्टर-2 स्थित गुरुद्वारा का शैक्षणिक भ्रमण किया। कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं को सिख धर्म की परंपराओं, गुरु नानक देव के जीवन और उनके महान उपदेशों की जानकारी दी गई। बच्चों ने इस भ्रमण के माध्यम से मानवता, प्रेम, समानता और सेवा जैसे मूल्यों को करीब से समझा। गुरुद्वारा परिसर में गुरु नानक जयंती पर आधारित ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी बच्चों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर अरदास की। गुरुद्वारा के ग्रंथी हरनाम सिंह ने बच्चों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन प्रसंगों और उनके आदर्शों की जानकारी देते हुए बताया कि समाज में प्रेम, भाईचारे, समानता और मानव सेवा का भाव कितना महत्वपूर्ण है। निदेशिका डॉ. सुधा शेखर और प्राचार्य अम्बरीश रंजन पाठक ने भी विद्यार्थियों को गुरु नानक जयंती के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं अमरजीत कौर, श्वेता आर्या, मीनू कुमारी, रूपादास गुप्ता और स्नेहा पांडेय सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top