Last Updated:
रांची में भी कई अहम बदलाव हुए हैं. नीरज कुमार को हरिया डीएसपी बनाया गया है, जबकि दीपक कुमार को बेड़ों डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है. इसी तरह मनीष चंद्र लाल को सिल्ली डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है. रांची सीसीआर डीएसपी के रूप में आलोक कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है.
झारखंड में डीएसपी का तबादला (AI इमेज)
रांची: झारखंड में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बड़ी अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के 201 डीएसपी का तबादला कर दिया है. इस बड़े स्तर के प्रशासनिक बदलाव के बाद कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.
जारी सूची के अनुसार रांची में भी कई अहम बदलाव हुए हैं. नीरज कुमार को हरिया डीएसपी बनाया गया है, जबकि दीपक कुमार को बेड़ों डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है. इसी तरह मनीष चंद्र लाल को सिल्ली डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है. रांची सीसीआर डीएसपी के रूप में आलोक कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है.
वहीं रांची हेडक्वार्टर-2 डीएसपी के पद पर अजय आर्यन को जिम्मेदारी सौंपी गई है. साइबर अपराधों पर निगरानी और कार्रवाई को मजबूत करने के लिए प्रदीप कुमार को रांची साइबर डीएसपी बनाया गया है.
इसके अलावा धनबाद जिले में भी बदलाव किया गया है. प्रकाश सोय को धनबाद लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशासन का मानना है कि इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले से जिलों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा.
गृह विभाग की ओर से जारी सूची में सभी 201 डीएसपी के नए पदस्थापन की जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
राज्य में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है. माना जा रहा है कि इससे जिलों में पुलिसिंग की रणनीति और कामकाज के तरीके में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें