गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के चक्रेश्वरी फ्लाईओवर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
.
हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
कामा देवी पैदल अपने घर लौट रही थीं
मृतका की पहचान चक्रेश्वरी निवासी कामा देवी के रूप में हुई है। उनके पति का नाम मास्टर पासवान है। ग्रामीणों के अनुसार, कामा देवी पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान चक्रेश्वरी फ्लाईओवर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
घंटों बाद सड़क जाम हटाया जा सका
इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की पहल पर घंटों बाद सड़क जाम हटाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया।
हादसे के बाद बाइक चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और उसके मालिक व चालक की पहचान करने में जुटी है।
सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। बाइक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। -शिवदयाल सिंह, नगर थाना प्रभारी
