भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड हाईकोर्ट के जज के खिलाफ मिली शिकायत, एक्‍शन में CJI सूर्यकांत...


होमताजा खबरदेश

झारखंड हाईकोर्ट के जज के खिलाफ मिली शिकायत, एक्‍शन में आए CJI सूर्यकांत

Last Updated:

CJI Surya Kant News: झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है. हाईकोर्ट के सीनियर मोस्‍ट जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद CJI जस्टिस सूर्यकांत ने जांच के आदेश दिए हैं.

झारखंड हाईकोर्ट के जज के खिलाफ मिली शिकायत, एक्‍शन में आए CJI सूर्यकांतZoom

CJI सूर्यकांत ने झारखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. (फाइल फोटो/PTI)

CJI Surya Kant News: भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने झारखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. जस्टिस प्रसाद के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद CJI सूर्यकांत ने यह कदम उठाया है. शिकायतों की जांच के लिए पिछले सप्ताह तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई थी. दिलचस्प बात यह है कि जस्टिस सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस प्रसाद को 28 नवंबर से झारखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, CJI सूर्यकांत ने जस्टिस प्रसाद के खिलाफ मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सोनक को तथ्यात्मक जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा था. जांच की प्रक्रिया जारी थी और अभी तक इसके निष्कर्ष सामने नहीं आए थे. ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, CJI ऑफिस ने इस बारे में न तो रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है.

क्‍यों असामान्‍य है यह मामला
इस मामले को इसलिए भी असामान्य माना जा रहा है, क्योंकि हाईकोर्ट के मौजूदा जजों के खिलाफ CJI को अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं. इनमें ज्यादातर शिकायतें मुकदमों में प्रतिकूल फैसलों से नाराज पक्षकारों या वकीलों की ओर से की जाती हैं. हालांकि, जस्टिस प्रसाद के मामले में शिकायतकर्ताओं ने अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं. सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस प्रसाद के खिलाफ शिकायतें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक भी पहुंची थीं. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में सीजेआई सूर्यकांत से इन शिकायतों पर गौर करने का अनुरोध किया था. जस्टिस एमएस सोनक ने 9 जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में हाईकोर्ट की प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने और कामकाज में सुधार के प्रयास किए गए.

कौन हैं जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद
जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 26 सितंबर 2014 को झारखंड हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए थे. मार्च 2015 में उनका तबादला ओडिशा हाईकोर्ट कर दिया गया था. बाद में 22 नवंबर 2018 को उन्हें वापस झारखंड हाईकोर्ट भेज दिया गया. वह जुलाई से सितंबर 2024 और जुलाई 2025 में भी दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 20 जून 1967 को जन्मे न्यायमूर्ति प्रसाद 19 जून 2029 को हाईकोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होंगे.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top