भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोड्डा में रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर हथियार संग...



गोड्‌डा के मोतिया ओपी क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी और हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

.

पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी रितेश कुमार यादव उर्फ रितेश कुमार को दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी देशी कट्टा के साथ मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, ताकि इलाके में अपना दबदबा कायम कर सके।

दरअसल, बीते 24 नवंबर को मोतिया ओपी अंतर्गत वरण देवबन्धा गांव में मवेशी चराने जा रही महिलाओं के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़खानी किए जाने का आरोप लगा था।

इसी दौरान आरोपियों द्वारा रोहित कुमार मंडल से पैसे की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर देशी कट्टा के बट से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया था।

घटना को लेकर पीड़ित रोहित कुमार मंडल के आवेदन पर रितेश कुमार यादव समेत पांच लोगों के विरुद्ध मोतिया ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह देशी कट्टा के साथ मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, ताकि इलाके में अपना दबदबा कायम कर सके।

इसी हथियार का भय दिखाकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना के दिन पीड़ित से पैसे की मांग की थी और विरोध करने पर हथियार के बट से मारपीट की थी।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top